डॉ. रमन का प्रहार, सरकार का विभाजन स्पष्ट दिखता है...

Posted On:- 2022-05-06



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य सरकार की कार्य प्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। डॉ. रमन सिंह ने अपने मौलश्री विहार स्थित आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, सरकार कितनी विभाजित है, इससे बड़ा उदहारण और क्या हो सकता है, कि एक आदमी पूरे छत्तीसगढ़ को चला रहा है। सरकार के मंत्रियों कि भी बखत नहीं रह गई है। बाकि किसी कि स्थिति नहीं है कि कोई अधिकारी जाकर बैठे।

डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कि तैयारियों कि जानकारी देते हुए कहा, आज से वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे, वे पहले शक्ति केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, फिर बूथ के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

राज्य में रेल गाड़ियों के लगातार निरस्तीकरण के बाद डॉ. रमन सिंह ने कहा, कोल मंत्रालय और रेल मंत्रालय तालमेल बैठकर कार्य करते हैं। अभी कोयले की मांग 15 से 20 प्रतिशत बढ़ी है।

डॉ. रमन ने कहा, जब राज्य में भाजपा सरकार थी तब हर साल ग्राम सुराज यात्रा निकली जाती थी। और हर्र यात्रा शत-प्रतिशत सफल रहती थी। 1 महीने तक गाँवों का दौरा करते थे। लोगों से मिलते थे, उस यात्रा से कई योजनाओं का जन्म भी हुआ।