रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं की मांग पर रघुनाथ नगर में कॉलेज और स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान रघुनाथनगर की चौपाल में मुख्यमंत्री से यह मांग की गई थी। श्री बघेल ने वाड्रफनगर में लिंक कोर्ट की स्थापना की घोषणा भी की।