मंत्री भेड़िया ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा–अर्चना की 

Posted On:- 2022-05-06



दन्तेवाड़ा (वीएनएस)। महिला और बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने शुक्रवार को प्रवास के दौरान दंतेश्वरी माई के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली व समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा, संचालक महिला बाल विकास श्रीमती दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, अन्य अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।