मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसाओं का दौरा शुरू हो चुका है, रोज वह एक विधानसभा के तीन गांवों में पहुंच रहे हैं लोगों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत सुन रहे हैं,समस्याओऔं का निराकरण मौके पर करा रहे हैं। किसी अधिकारी कर्मचारी की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं। पहले दिन ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लोगों को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि मंत्री व मुख्यमंत्री के आने पर ही उनका काम होगा। एक गांव में एक बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड सीएम ने मौके पर ही बवनाया और उसे दिया।ऐसे मेें उस मुहिला सोचती है कि अगर राशन कार्ड बनवाना इतना आसान है कि तुरंत बन जाता है तो उसका राशन कार्ड अधिकारी बना क्यो नहीं रहे थे। मुख्यमंत्री गांव आएंगे तो ही समस्या का समाधान होगा तो ऐसी व्ववस्था से लोगों का तथा मुख्यमंत्री का नाराज होना स्वाभाविक है। यह सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री के विधानसभा दौरा का कार्यक्रम कई महीनें पहले बन गया है तथा अधिकारियों व कर्मचारयों को बता दिया गया है कि वह अपनी पूरी तैयारी कर लें। लोगों की कोई समस्या है तो उसे लोगों से मिलकर दूर करें। मुख्यमंत्री अचानक भी किसी गांव में नहीं जा रहें है,वह पहले से तय कार्यक्रम के अ्नुसार रोज तीन ही गांव में जा रहे हैं, इसलिए उनको कम शिकयाते व समस्याएं सुनन को मिल रही है यदि वह रोज ज्यादा गांवों में जाएंगे तो ज्यादा शिकायतें सुनने को मिलेंगी। गांवों में समस्याएं है, तो इसका मतलब है कि शासकीय अधिकारी व कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उनसे सीएम खुद कई बार कह चुके हैं अधिकारी गावों में जाएं ग्रामीणों से संवाद करें ,उनकी समस्याएं हल करें लेकिन सभी अधिकारी ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें चुनाव नहीं लडऩा है,वह ग्रामीणो के गु्स्से की चिंता क्यों करेंगे। जनप्रतिनिधियों को चुनाव लडऩे की चिंता रहती है लेकिन वह भी अपने क्षेत्र के सब गांवों में नहीं जाते हैं। पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक के हर जनप्रतिनिधि के पास पांच साल होते हैं गांवों में जाने व ग्रामीणों की समस्याएं हल करने लेकिन जनप्रतिनिधि भी सभी गांवों में नहीं जाते हैं, इससे उनको ग्रामीणों की समस्याओं का पता नहीं रहता है।ऐसे ही किसी गांव मेंं सीएम पहुंचते हैं तो उन्हें समस्या का पता चलता है, ऐसी समस्या का पता चलता है, जिसे पंचायत स्तर पर हल किया जा सकता है। पंच,सरपंच, नपं सदस्य जपं सदस्य, जिपंं सदस्य,पार्षद, विधायक सब यदि सोच लें कि उन्हें गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना है तो गांवों में कोई समस्या ही न रहे । कम से कम वैसी समस्या तो नहीं रहेगी जैसी सीएम के गांव पहुंचने पर ग्रामीण कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारी संख्या में कम नहीं है। वह चाहें तो हर अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा कर समस्याओं को जान सकते हैं तथा उनका समाधान भी कर सकते हैं। लेकिन ऐसा होता नहीं है,यही वजह है कि सीएम जिस गांव में जा रहे हैं वहां लोग शिकायतें कर रहे है, समस्या बता रहे हैं। सीएम को दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस तरह की कार्रवाई समस्या का समाधान नहीं है लेकिन होनी चाहिए ताकि अधिकारियों व कर्मचारियों में डर तो रहे कि वह लापरवाही करेंगे तो उनको सजा मिलेगी। सीएम को जनप्रतिनिधियों को भी इस बात के लिए टारगेट देना चाहिए कि वह हर माह इतने गांवों का दौरा करें,समस्यां की जानकारी लें, तथा उसकी जानकारी सरकार को दें।ताकि गांवों की समस्या का समाधान समय पर किया जा सके। और जब साल में एक बार सीएम किसी गांव में पहुंचे तो यह सुनने को न मिले कि क्षेत्र के जनप्रतिििनधियों ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। हर जनप्रतिनिधि जब सीएम भूपेश बघेल की तरह जनससमस्या हल करने संवेेदनशील होगा तो ही ऐसा दिन आएगी जब सीएम किसी गांव में पहुंचेंगे और उनसे ग्रामीण कहेंगे कि यहां कोई समस्या नहीं है, यहां के जनप्रतिनिधि व अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं।