रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 5 मई को जिले में संचालित पालतु पशु दुकानो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पालतु पशु को रखे जाने वाले पिंजरे की साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण दल ने संचालित अपंजीकृत पालतु पशु दुकानो को छ.ग.राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में 7 दिवस के भीतर पंजीयन कराने के लिए नोटिस जारी किया। पंजीयन नही कराने की स्थिति में सबंधित पेट शॉप को सीलबंद किये जाने के निर्देश दिए गये। जिले के 12 पेट शॉप ऑल हेप्पी पॉस, विस्कॉच पेट शॉप, ऐनिमल पेट शॉप, गोल्डन पेटस केयर, ऐक्वा हाउस एण्ड पेट वर्ल्ड, एक्वा डेकोर, डोलफीन, फीस, ऐक्वेरियम, लव बर्डस एण्ड डॉग स्टोर, द पेट स्टॉप, इट्स युवर पेट शॉपए रोहित पेट स्टोर,के.जी.एन. डॉग एण्ड बर्डस और मेहंदी बर्डस हाउस का औचक निरीक्षण किया गया।