रायपुर (वीएनएस)। महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने 6 मई को बस्तर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना लोहाण्डीगुड़ा के सेक्टर बडॅ़ाजी के सिरहापारा आंगनबाड़ी केन्द्र के आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर पर्यवेक्षक पार्वती शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों की सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदाय किया जाना नहीं पाया गया।
श्रीमती पार्वती शर्मा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण नहीं करने। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान नहीं करने और अपने दायित्वों के निर्वाहन में घोर लापरवाही बरतने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत उक्त कार्रवाई की गई है। महिला और बाल विकास विभाग के नया रायपुर स्थित संचालनालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती शर्मा का मुख्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, जिला बस्तर रहेगा।