रायपुर (वीएनएस)। विधायक कुलदीप जुनेजा ने सिक्ख धर्म सदैव सेवा धर्म के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने हमेशा आगे रहे है। गुरुवार को तेज धूप में दशमेश सेवा सोसायटी के सौजन्य से हर वर्ष की भांति शस्त्री चौक पर शहीदी के सरताज सिक्खों के पांचवे गुरु धन धन गुरु अरजन देव के शहीदी पर्व में कुलदीप जुनेजा ने स्वयं राहगीरों को शर्बत(शबिल) और छोले वितरित किया और धूप से बचने के लिए लोगो से आग्रह किया। इस अवसर पर दशमेश सेवा सोसायटी के समस्त सदस्य सहित परिवारजन उपस्थित थे।