भू भाटक की राशि जमा नहीं करने पर की जाएगी वसूली की कायर्वाही

Posted On:- 2022-05-06



धमतरी (वीएनएस)। निगम क्षेत्र में ऐसे नजूल पट्टाधारी, जिनके द्वारा बकाया भू भाटक की राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरूद्ध वसूली की कायर्वाही की जानी है। तहसीलदार नजूल जांच ने बताया कि भू भाटक की राशि जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध धारित भूखंड की जरूरत नहीं होना मानते हुए भूखंड को नजूल घोषित करने की कायर्वाही की जाएगी और धारित भूखंड का अतिक्रमणकर्ता मानते हुए बेदखल करने की कायर्वाही की जाएगी।