राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छुईखदान में बुनकरों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र केलिए अधोसंरचना निर्माण के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि शासन की ओर से छुईखदान में सामान्य सुविधा केन्द्र के लिए 5 करोड़ 46 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। जिसमें से 2 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो गई है। उन्होंने इसके लिए नक्शा को अंतिम रूप देने तथा आकिर्टेक्ट के साथ अधिकारियों को स्थल निरीक्षण के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन करें और जिसके मार्गदर्शन व मॉनिटरिंग में निर्माण कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि छुईखदान बुनकरों के लिए सामान्य सुविधा केन्द्र बन जाने से उन्हें कार्य में सुविधा होगी। उत्पादों की बिक्री के लिए जहां एक भवन उपलब्ध होगा वहीं वकर्शेड भी मिलेगा। इस अवसर पर उप संचालक हाथकरघा इंद्रराज सिंह, कायर्पालन अभियंता पीडब्ल्यूडी अरविंद चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी उप संभाग खैरागढ़ संजय चौहान, अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र राजपाली, अध्यक्ष बुनकर संघ छुईखदान महेश राम देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।