बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कहीं भी पेयजल संबंधी शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करें। संबंधित एस.डी.एम., जनपद पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी, नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से समय-समय पर जिले के प्रवास के दौरान किए गए घोषणाओं तथा उस पर हुए अमल की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों की जानकारी ली और कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करें।
कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना की समीक्षा की और कहा कि गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियॉ संचालित करें। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाएॅ। उन्होंने कहा कि मरम्मत योग्य स्कूल भवन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने भू-अर्जन के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यलय, कलेक्टर जनचैपाल आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कायर्पालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. बालोद जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा मनोज कुमार मरकाम, एस.डी.एम. गुरूर रश्मि वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस, अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर आर.एस. ठाकुर, अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कायर्पालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे।