जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के एसडीएम, तहसील, जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे। अग्रवाल ने एसडीएम तहसील के आॅफिस, कोर्ट, रिकार्ड रूम सहित पूरे परिसर का मुआयना करते हुए राजस्व अभिलेखों व दस्तावेजों के रख-रखाव का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद कमर्चारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे आम जनता को समय पर इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी कमर्चारियों को शासकीय कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने व अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। इसी प्रकार जनपद कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय के कमर्चारियों से उनके दायित्व एवं कार्यो की जानकारी ली। कार्यालय में आम जनता के लिए आवश्यक सुविधाएं रखने व उनकी समस्याओं का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और परिसर को सुंदर बनाने तथा साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।