कलेक्टर ने पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-06



जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने आज विकासखंड पत्थलगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव आर. एस. लाल सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विद्यालय भवन के अधोसंरचना निर्माण, विभिन्न कक्षाओं, लैब, शिक्षक कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही क्लास रूम की दीवारों में ज्ञान-विज्ञान की कला कृतियाँ प्रदर्शित कराने के लिए कहा। जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। कलेक्टर अग्रवाल ने विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता, बच्चों की संख्या इत्यादि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने स्कूल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने व शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।