रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण के विभिन्न उपायों के अनुक्रम में ट्रक-बस सहित अन्य भारी वाहन चालकों का लायसेंस नवीनीकरण प्रशिक्षण के उपरांत ही किया जायेगा। इसी प्रकार शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरांत ही स्कूल बस चलाने के लिये वाहन चालक अधिकृत होगें साथ ही सड़को पर रेड लाइट जम्प, शराब पीकर और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों के लायसेंस निलम्बन के लिए अनुशंसित लायसेंस धारक का प्रशिक्षण उपरांत ही लायसेंस बहाल करने के निर्देश समस्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को दिये गये है।
इसी अनुक्रम में छग शासन ने सड़क सुरक्षा और वाहन चालन कौशल प्रशिक्षण के लिये स्थापित आधुनिक संस्थान, इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च, जहां विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रशिक्षुओं को ऑॅडियों वीडियों प्रेजेंटेशन और वैज्ञानिक माध्यम से संस्थापित आधुनिक ट्रैक में फील्ड ट्रेंनिंग के माध्यम से बहुत ही रोचक से सड़क सुरक्षा संबंधित सभी आवश्यक पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है, में राज्य पुलिस के 284 यातायात कर्मियों, 148 वाहन चालकों, मंत्रालय/ विभागाध्यक्ष कार्यालयों के 125, स्कूल बसों के 40, भारी वाहनों के 10 और 44 प्रशिक्षु वाहन चालकों सहित कुल 651 व्यक्तियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव अध्यक्षता ने 11 अप्रैल को सड़क सुरक्षा परिदृश्य समीक्षा बैठक के दौरान सुधार की शुरूआत घर से प्रारंभ करने का आव्हान करते हुए कहा था कि सड़क दुर्घटनाओं में अमूल्य जीवन की क्षति के साथ-साथ सम्पूर्ण परिवार प्रभावित होता है। शासन के विशिष्ट और अति विशिष्ट पदाधिकारियों के सुरक्षित आवागमन के लिए संकल्पित, शासकीय वाहन चालकों का अत्यंत महत्वपूर्ण/संवेदनशील उत्तरदायित्व उनके प्रभारी पदाधिकारी, स्वयं के परिवार के प्रति तथा समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने का है।
इसी अनुक्रम में छग राज्य मुख्यालय के महानदी भवन, इंद्रावती भवन सहित समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों को सुगम और सुरक्षित यातायात, वाहन चालन कौशल उन्नयन, यातायात के नवीनतम नियमों तथा सड़क सुरक्षा की जानकारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्विभागीय लीड एजेसी(सड़क सुरक्षा), परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ शासन और मारूती सुजूकी ने संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेंदुआ, नवा रापुर छग ने प्रारंभ किया गया है और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रतिभागी वाहन चालकों के वाहन चालन कौशल में विस्तार होगा, सड़क हादसों से होने वाली अप्रत्याशित क्षति से भी बचाव हो सकेगा तथा समाज के समक्ष शासकीय वाहन चालक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशिक्षण सत्र में संजय शर्मा, अध्यक्ष-अंतर्विभागीय लीड एजेसी(सड़क सुरक्षा) ने समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन सहित सुगम और सुरक्षित वाहन चालन, सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार सहित संयमित आचरण से समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने की शपथ दिलाई गई और प्रमाण-पत्र तथा रोड सेफ्टी एम्बेसेडर का बैच प्रदान किया गया।