जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर ने आज पत्थलगांव के पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अनुसंधान कक्ष, रिकार्ड रूम, मालखाने, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।
उन्होंने थाना प्रभारी को मामलों की गहनता से जांच करने व न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिए, साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पत्थलगांव नगर के प्रमुख चौराहे के भी अवलोकन करते हुए वहाँ ट्रैफिक को नियंत्रण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।