ग्राम पंचायत बड़े सुरोखी में घर पहुच पेंशन भुगतान

Posted On:- 2022-05-06



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। कलेक्टर सोनी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बड़े सुरोखी में बैंक सखी के द्वारा घर पहुंच पेंशन भुगतान किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राहियों को पेंशन राशि डीबीटी माध्यम से सीधे उनके खाते में अंतरित की जाती है।

चूँकि ग्राम पंचायत बड़े सुरोखी से बैंक की दूरी अधिक होने के कारण हितग्राहियों को बैंक तक पहुँचने मे काफी परेशानी होती है। इसी परेशानी को दूर करने तथा समय पर हितग्राहियों को नगद राशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बैंक संगवारी तुमचो दुआर के तहत दंतेश्वरी माई मितान के रूप मे अधिकृत बैंक सखियों के माध्यम से भुगतान कराया जाता है। बड़े सुरोखी में सामाजिक सहायता योजना (निराश्रित पेंशन) के कुल 170 हितग्राही हैं, जिसमें से आज 80 हितग्राहियों को घर पहुँच पेंशन की सुविधा देते हुए भुगतान किया गया। एक दिव्यांग पेंशन हितग्राही सुकी वेट्टी को उनके घर पर ही पेंशन राशि के साथ वॉकिंग स्टिक भी प्रदान किया गया। घर पहुंच पेंशन राशि मिलने से हितग्राहियों की ओर से जिला प्रशासन के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार धन्यवाद ज्ञापित किया।