ग्राम बरदिया में नहाने के दौरान युवक की मौत

Posted On:- 2022-05-06



बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित बरदिया गोबरी जलाशय मे एक युवक का नहाने दौरान पानी मे डुबने से मौत हो गई।घटना गुरूवार की दोपहर के 2 बजे की बताई जा रही है। ग्राम पंचायत बरदिया निवासी अवध बिहारी लाल उर्फ लन्टू गुरूवार को नहाने के लिए गोबरी जलाशय में गया हुआ था ।  इस दौरान वह गहरे पानी मे डूब गया।

हलाकि किसी ने मृतक को पानी मे डुबते हुए नही देखा था। गोबरी जलाशय के समिप मृतक का कपड़ा व चप्पल को देख ग्रामिणो को संदेह हुआ जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की सुचना पुलिस को दी।सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने एक युवक को पानी में घुसाकर तलाशी कराई लेकिन मृतक का कोई सुराग नही मिली।

अधेरा होने के कारण पुलिस ने भी किसी प्रकार की तलाशी नही कराई। शुक्रवार को सुबह कुछ ग्रामीण ने गोबरी जलाशय के पास गए तो युवक शव पानी मे तैरता दिखाई दिया। जिसकी तुरंत सुचना ग्रामिणो ने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दिये। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामिणो की सहयोग से शव को पानी से बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौप दिया।