रायपुर (वीएनएस)। पेयरिंग रैक के देरी से पहुँचने के कारण आज शुक्रवार को कुछ गाड़ियां अपने प्रारम्भिक स्टेशन से विलंब से रवाना होगी।
6 मई को पुणे से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजादहिंद एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से रवाना होगी। पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी। हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी। शालीमार से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 35 मिनट देरी से रवाना होगी। भोपाल से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
इसके अलावा 7 मई को अहमदाबाद से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 5 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।