राजनांदगांव (वीएनएस)। सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में वर्ष 2022-23 में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए लॉटरी के माध्यम से विद्याथिर्यों का चयन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आॅनलाईन व आॅफलाईन आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त हुए हैं। जिसे देखते हुए लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से विद्याथिर्यों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा पहली में 9 मई 2022 को, कक्षा दूसरी से पांचवीं तक 11 मई 2022 को तथा कक्षा छठवीं से आठवीं तक 12 मई 2022 को लॉटरी प्रक्रिया की जाएगी।