रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया की हज कमेटी ऑफ़ इंडिया भारत सरकार के सर्कुलर 16 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2022 के लिए चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त, मेडिकल और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 मई निर्धारित की गई है। पहले अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित थी। उन्होंने कहा कि राज्य के चयनित हज यात्री, यात्रा की पहली किश्त और दस्तावेज 10 मई तक राज्य हज कमेटी में जमा कर सकते है।