कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 9 नए मामले, रायपुर से 2

Posted On:- 2022-05-06



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 6 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 344 सैंपलों की जांच में 9 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

आज राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा से 1-1, रायपुर एवं बस्तर से 2-2 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष 21 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 15 जिले कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।