कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि और कौशल पुनरुत्थान डिजिटल विवि के बीच अकादमिक समझौता

Posted On:- 2022-05-07



रायपुर (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एवं कौशल पुनरुत्थान डिजिटल विश्वविद्यालय और के बीच में अकादमिक समझौता हुआ है। इस अकादमिक समझौता में डिजिटल विश्वविद्यालय के कुलसचिव कौशल किशोर अग्रवाल और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने हस्ताक्षर किए।

इस अकादमिक समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के युवाओं में आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिलेगा। इस समझौते में यह निर्धारित किया गया है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय डिजिटल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जाने वाले पाठ्यक्रमों व विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में छात्रों व प्रतिभागियों के बीच सूचना प्रसारित करेगा। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र जारी दिया जाएगा। इस समझौते में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय परिसर में ऑनलाइन भागीदारी के साथ सार्वजनिक वार्ता, प्रस्तुतियों, व्याख्यान, प्रशिक्षण सत्र, शोध कार्य और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस समझौते के अनुसार विश्वविद्यालय अपने विभागों और संबद्ध कॉलेजों एवं संस्थानों के लाभार्थी छात्रों, विद्वानों के साथ सीधे तौर पर जुड़ेंगे।

इस समझौते के अवसर पर डिजीटल विश्वविद्यालय और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही इस शैक्षणिक समझौते से अकादमिक और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है। इस दृष्टि से डिजिटल विश्वविद्यालय और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के बीच हुआ यह अकादमिक समझौता देश के युवाओं की स्किल को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह अकादमिक समझौता नवाचार के साथ युवाओं एवं विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए संकल्पित है।