नई दिल्ली (वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार को इस सीजन पहली बार पंजाब किंग्स (Punjab kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan royals) के बीच मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों की कमान युवा कप्तानों के हाथ में है और दोनों टीमें शानदार लय में नजर आ रही हैं। हालांकि, पिछले मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने बेहतरीन कमबैक करते हुए अपना पिछला मैच जीता था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान की टीम मैच जीतकर टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करती है या फिर पंजाब की टीम एक बार फिर कमाल करके दिखाती है...
क्या कहते हैं आंकड़े : आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 23 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें राजस्थान का पलड़ा भारी है उसे 13 मुकाबलों में जीत मिली है। तो वहीं पंजाब किंग्स की टीम 10 मुकाबले जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबले देखे जाएं तो पंजाब ने दो और राजस्थान में तीन मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है।
PBKS के संभावित प्लेइंग 11 : मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, भानुका राजपक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, संदीप शर्मा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
RR के संभावित प्लेइंग 11 : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ट्रेंट बोल्ट, करुण नायर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप सेन।