ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2022-05-07



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतापपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।