स्वीमिंग पूल में पति विक्की कौशल संग रोमांटिक हुईं कटरीना कैफ, तस्वीरें हुई वायरल...

Posted On:- 2022-05-07



मुंबई (वीएनएस)। एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं, वह बेहद खूबसूरती से अपने हर किरदार को दर्शकों के सामने पेश करने में माहिर हैं। अपनी फिल्मों के अलावा कटरीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक शेयर करती रहती हैं।

रोमांटिक अंदाज में दिखीं कटरीना : अब एक बार फिर से कटरीना ने फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस बार वह अकेले नहीं है , बल्कि पति विक्की कौशल के साथ दिखी वो भी काफी रोमांटिक अंदाज में। इस फोटो में कटरीना और विक्की स्वीमिंग पूल में दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने यहां व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनी है और बालों को बांधा हुआ है। कपल काफी रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे में पोज दे रहा है।

इस फोटो को पोस्ट करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा, 'मैं और मेरा।' इसके साथ उन्होंने दिल वाले दो इमोजी भी बनाए हैं। अब फैंस के बीच दोनों का ये रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है।  कुछ ही घंटों में इस पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।