कलेक्टर-निगमायुक्त ने घर जाकर सौपें जन्म, जाति और निवास प्रमाण पत्र

Posted On:- 2022-05-07



रायपुर (वीएनएस)। शहर के संतोषी नगर में दुर्गा मंदिर के समीप के क्षेत्र के निवासी नरेश साहू ने मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत विगत दिवस संध्या 5 बजे अपने बेटे का जन्म, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनाने टोल फ्री नम्बर 14545 पर आवेदन किया था।

आवेदन के अगले दिन शनिवार के शासकीय अवकाश दिवस पर उनके घर पहुंचकर रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने घर का दरवाजा खटखटाकर खुलवाया और उन्हें बेटे उर्जित साहू का जन्म, निवास एवं जाति प्रमाणपत्र एक साथ सौंपा । कलेक्टर के साथ रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रभात मलिक और निगम अपर आयुक्त श्री अभिषेक अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही और जोन क्रमांक 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अब्दुल नफीस उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकहितैषी समाजहितकारी मंशा के अनुरूप प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आम जनों को घर पहुंच सेवा देने की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत राजधानी शहर के निवासी एक आवेदक परिवार को सेवा देने रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक के साथ मुख्यमंत्री मितान योजना के नन्हें हितग्राही उर्जित साहू  की सेवा करने आज स्वयं सामने आकर उनके पिता आवेदक के घर पहुंच गये। उनके साथ रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही भी मुख्यमंत्री मितान योजना के नन्हें हितग्राही उर्जित को सेवा देने संतोषी नगर में उनके  पिता आवेदक नरेश साहू के घर पर पहुंचे। टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करने एवं आवेदन देने के अगले ही दिन शनिवार के शासकीय अवकाश दिवस पर रायपुर कलेक्टर और निगमायुक्त के करकमलों से  अपने नन्हें उर्जित साहू का जन्म, जाति और निवास प्रमाणपत्र एक साथ पाकर  पिता नरेश साहू और उनके  परिवार जन अत्यंत प्रसन्न  हो गये।