काउंसलर पद की कौशल परीक्षा 11 को

Posted On:- 2022-05-07



दुर्ग (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के अंतर्गत संविदा काउंसलर पद की कौशल परीक्षा हेतु सूची को जिले की वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है । पद की कौशल परीक्षा 11 मई  को आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा के लिए  पात्र अभ्यार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहचान पत्र के साथ प्रातः 10.30 बजे आई.पी.पी.-6 पांच बिल्डिंग दुर्ग में उपस्थित रहें। विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाईट  durg.gov.in  का अवलोकन कर सकते हैं।