जांजगीर चांपा (वीएनएस)। नगरपंचायत सारा गांव के सीएमओ ने आम नागरिकों को सूचित कर कहा गया है कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण कर सत्यापन का कार्य किया गया है। जनसाधारण की जानकारी के लिए सूची का प्रारंभिक प्रकाशन नगर पंचायत सारागांव में गत 5 मई को कर दिया गया है। 13 मई तक दावे आपत्ति आमंत्रित की गई है। यदि किसी नागरिक को प्रकाशित सूची में कोई दावा ,आपत्ति करनी हो तो वे निर्धारित 13 मई तक कार्यालयीन समय अवधि में नगर पंचायत सारागांव कार्यालय में उपस्थित होकर दावा, आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।