मेडिकल ऑफिसर निलंबित, दो को शो कॉस नोटिस...

Posted On:- 2022-05-07



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने शनिवार को लटोरी स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर मैंटेन न होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। वहीं लापरवाही बरतने पर बीएमओ और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री बघेल ने लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर राकेश कुमार साव को सस्पेंड करने के निर्देश दिये। वहीं बीएमओ डॉ प्रशांत सिंह और प्रभारी शत्रुघ्न भगत को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

निरिक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से हालचाल पूछा और दवाइयों-स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।