आईपीएल 2022 : राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, दर्ज की सातवीं जीत

Posted On:- 2022-05-07



मुंबई (वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 52वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 189 रन बनाए। राजस्थान को 190 रनों के टारगेट को 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं। टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पंजाब की टीम 11 में 6 मैच हारकर अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

190 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने लाजवाब पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद पर 68 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। जोस बटलर की पारी भी अच्छी रही। उन्होंने सिर्फ 16 बॉल पर 30 रन ठोके। अपनी पारी के दौरान बटलर ने 5 चौके और एक छक्का जड़ा।

शिमरोन हेटमायर ने भी शानदार पारी खेली और आखरी तक नाबाद रहे। उन्होंने सिर्फ 16 बॉल पर 31 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. इस तरह राजस्थान 190 रन का लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रही और सातवीं जीत दर्ज की।