कोरोना बुलेटिन : आज मिला 1 संक्रमित, प्रदेश में अब 38 मामले सक्रिय

Posted On:- 2022-05-07



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 7 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.03 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3,629 सैंपलों की जांच में 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला हैं। वहीं 5 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 38 मामले सक्रिय हैं।

आज धमतरी से 1 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है, शेष 27 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

प्रदेश के 15 जिले कबीरधाम, बेमेतरा, बालोद, गरियाबंद, कोरबा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, बलरामपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वहीं 13 जिले बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, जशपुर एवं कोरिया में 1-1, राजनांदगांव, धमतरी एवं रायगढ़ में 2-2, दुर्ग एवं बस्तर में 4-4, बिलासपुर में 8 तथा रायपुर में कोरोना के 10 मामले सक्रिय हैं।