रायपुर/सूरजपुर (वीएनएस)। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री बघेल सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा में आज, रविवार को अधिकारीयों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक के बाद सुबह 11बजे सीएम बघेल प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। मुख़्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल सुबह 11 बजे प्रेमनगर विधानसभा के लिए रवाना होंगे। जहां नवापारा कला, सुमेरपुर और रामनगर क्षेत्र का दौरा कर अफसरों से फीडबैक लेंगे।