रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के शंकर नगर स्थित बंगले में मंत्री मोहम्मद अकबर की कार्यशैली से प्रभावित होकर पोंड़ी के चौहान समाज लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। मंत्री अकबर ने नए सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करेने वालों में चौहान समाज के अध्यक्ष झाम सिंह चौहान, दीपक चौहान, अमर चौहान, अमन चौहान, सबल सिंह, राजू चौहान, सुरेश चौहान, संजू चौहान, अनिल सिंह, कामत ठाकुर, दिव्यांशु चौहान, ऊषा चौहान, सीता चौहान, पार्वती चौहान, सुमित्रा चौहान, सुशीला चौहान, आरती चौहान, सुषमा चौहान, महेशिया चौहान, निशा चौहान, आशु चौहान शामिल थे।
चौहान समाज ने सामुदायिक भवन की आवश्यकता जताते हुए मंत्री अकबर के समक्ष मांग की। जिसे त्वरित स्वीकारते हुए मंत्री अकबर ने 10 लाख की राशि से समुदायिक भवन निर्माण किए जाने की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भागवत साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री अमित अवस्थी, जनपद सदस्य विजय सिंह, सरपंच प्रतिनिधि नंदकुमार कुर्रे, कांग्रेस नेता हबीबुद्दीन, गुड्डु मिस्त्री, ब्लाक कांग्रेस मिडिया प्रभारी गोरे लाल चन्द्रवंशी, भूपेश वर्मा, युवा कांग्रेस नेता शमीम उर्फ रिंकू खान उपस्थित थे।