पुणे : शनिवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लखनऊ की टीम ने कोलकाता को 75 रन से करारी शिकस्त दी । लखनऊ सुपर जाइंट्स ने केकेआर को 177 रन का टारगेट दिया था, लेकिन कोलकाता की पूरी टीम 101 रन बनाकर ही आल आउट हो गई।
टीम 15 ओवर भी नहीं खेल सकी। केकेआर (IPL 2022) के लिए सबसे ज्यादा रन आंद्रे रसेल ने बनाया । उन्होंने 45 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नही पहुंचा सके । वहीं, लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा विकेट आवेश खान और जेसन होल्डर के खाते में आये । दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किया ।
इस मैच को जीतने के साथ लखनऊ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच चुकी है। वहीं, KKR आठवें स्थान पर खिसक गई है। अगर KKR को प्ले-ऑफ में पहुंचने को लेकर देखा जाए तो उसके अपने बचे तीनों मुकाबले जीतने होंगे। इसके साथ ही नेट रन रेट भी बेहतर करना जरुरी होगा ।
लखनऊ की बात करे तो क्विंटन डिकॉक ने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली साथ ही दीपक हुड्डा ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि LSG की शुरुआत अच्छी नही रही थी । टीम के कप्तान केएल राहुल शून्य के स्कोर में बिना कोई गेंद खेले रन आउट हो गए।