चलती तो आलाकमान की मर्जी है

Posted On:- 2022-05-08



राजनीति में सभी दल अपनी सुविधानुसार काम करते हैं। नियम बताते हैं, उनके पालन पर जोर भी दिया जाता है. सब कहते हैं कि हमारे दल में लोकतंत्र है। चुनाव होता है। बहुमत से सब होता है। ध्रुव सत्य यह है कि हर दल में एक आलाकमान होता है, जो सबसे बड़ा होता है।होता वही है जो आलाकमान कहता है, आलाकमान चाहता है। किसी राज्य में चुनाव होने वाले रहते हैं तो सबेस पहले इस बात की चर्चा होती है कि पार्टी की तरफ से सीएम का चेहरा कौन होगा? जिन दलों के पास सीएम का चेहरा नहीं होता है तो वह कहते हैं कि चुनाव के बाद चेहरा तय कर लिया जाएगा। इससे उनको सुविधा होती है। जो दल चुनाव हार गया होता है,अक्सर उसके पास चेहरा नहीं होता है। जो दल चुनाव जीतता है, उसके बाद अगले चुनाव के लिए सीएम का चेहरा होता है। वह इस बात पर गर्व भी करता है कि हमारे पास तो सीएम का चेहरा यह हैं,तुम्हारे पास सीएम का चेहरा कौन है। किसी भी दल के पास सीएम का चेहरा वह होता है जो चुनाव जिताता है तथा वोट दिलाता है। कांग्रेस में ऐसा चेहरा सीएम भूपेश बघेल का है। माना तो यही चा रहा है कि अगला विभानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में ल़ाड़ा जाएगा। चेहरों की कमी तो भाजपा के पास भी नहीं है। कभी रमन सिंह भाजपा मुख्यमंत्री का चेहरा हुआ करते थे। तीन चुनाव भाजपा ने उनके नेतृत्व में जीते थे। तब उनको चुनाव जिताने वाला तथा वोट दिलाने वाले नेता माना जाता था। आज कांग्रेस में भूपश बघेल जिस मजबूत स्थिति में है,कभी रमन सिंह भी भाजपा में उतनी ही मजबूत स्थिति में थे। एक चुनाव रमन सिंह हार गए तो वह चुनाव जिता पाएंगे, ऐसा सोचा नहीं जा रहा है। सीएम चेहरे के सवाल पर भाजपा में दो तरह की बातें की जा रही हैं। एक तो मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई सहमिित नहीं होने के कारण यह कहा जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर अगला चुनाव लड़ा जाएगा। जीत गए तो आपसी सहमिित से सीएम का चुनाव कर लिया जाएगा। रमन सिंह का कहना है कि भाजपा ने किसी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा है। हमेशा चुनाव के बाद ही सीएम चुना गया है। हकीकत यह है कि भाजपा कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस के मुकाबले कमजोर रहा है. खासकर उपचुनाव में । उपचुनाव में कांग्रेस चारों सीटें जीती, भाजपा एक सीटे नहीं जीत पाई। कांग्रेस सरकार के कामकाज में खामी है। कई वादे कांग्रेस पूरी नहीं कर सकी है. अपराध रोकने में पुलिस कमजोर है, पानी की समस्या, ट्रैफिक की समस्या, सिटी बसे नहीं जेसी समस्या है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन भाजपा इसे लेकर कोई आंदोलन राजधानी में खड़ा नहीं कर सकी है। एक लाइन में भाजपा कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है। हर क्षेत्र में कांग्रेस उस पर भारी पड़ती है। भाजपा के नेता पार्टी में उत्साह पैदा नहीं कर पा रहे हैं। किसी दल के पास चेहरा होने से फायदा यह होता है कि उसे पार्टी के नाम पर वोट मिलते हैं, चेहरे के नाम पर अतिरिक्त वोट मिल जाते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि भूपैश बघेल के चेहरे के कारण काग्रेस को अतिरिक्त फायदा होगा तो भाजपा के पास ऐसा कोई चेहरा न होने से यह फायदा नहीं होगा।