सीएम ने प्रेमनगर ब्लॉक में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Posted On:- 2022-05-08



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर विकासखंड में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रेमनगर में 2.5 करोड़ की लागत से नवीन सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इसके अलवा 1.5 करोड़ की लागत के प्री मेट्रिक बालक छात्रावास कोटेया का शिलान्यास, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंहगई में स्टाफ क्वार्टर 27.2 लाख की लागत का लोकार्पण किया।