महासमुन्द (वीएनएस)। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने वन चेतना केंद्र कोडार में कार्यरत दस कर्मचारियों को पारिश्रमिक प्रदान किया।
गौरतलब है कि कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग मे ठहरने के इंतजाम भी किए गए है। जहाँ बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। यहाँ कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सैलानियों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
शनिवार को वन चेतना केंद्र प्रभारी राजीव गौतम की मौजूदगी में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों सुखदेव साहू, पवन ध्रुव, सोहन ध्रुव, शिव ध्रुव, रूपेंद्र ध्रुव, विजय पाइक, कन्हैया पाइक, करण पाइक, प्रीतम ध्रुव व कन्हैया प्रजापति को 10-10 हजार रुपए पारिश्रमिक प्रदान किया।
गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने सैलानियों की सुविधा व वन चेतना केंद्र में विकास के लिए 10 लाख रुपए की राशि अपनी विधायक निधि से दी है। जिसमें विकास कार्य प्रगति पर हैं।