राशनकार्ड और पेंशन प्रकरण बनाने के लिए शिविर 13 तक

Posted On:- 2022-05-08



नारायणपुर (वीएनएस)। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में रहने वालों को शासन की सुविधाओं का लाभ पहुंचाने राशनकार्ड और पेंशन के लिए शिविरों का आयोजन 9 मई से 13 मई तक वार्डवार किया जा रहा है।

इसके तहत 9 मई को वार्ड क्रमांक 1 नयापारा में साई चौक नयापारा, वार्ड क्रमांक 2 डीएनके वार्ड में काली मंदिर प्रांगण और वार्ड क्रमांक 3 तहसीलपारा में शिविर आयोजित कर राशन कार्ड और  पेंशन संबंधी आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसी प्रकार 10 मई को वार्ड क्रमांक 4 बंगलापारा मं यादव क्लब मैदान, वार्ड क्रमांक 5 सिंगोड़ीतराई में सांस्कृतिक भवन पुराना बस्ती और वार्ड क्रमांक 6 बाजारपारा में गोड़वाना समाज भवन बाजार पारा में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 11 मई को वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा के राधाकृष्ण मंदिर, वार्ड क्रमांक 11 आश्रम वार्ड आंगनबाड़ी के पास और वार्ड क्रमांक 12 माड़िन वार्ड चंदेनीभाटा सांस्कृतिक भवन पानी टंकी कुम्हारपारा में राशनकार्ड और  पेंशन प्रकरण करने आवेदन लिये जायेंगे।

शिविर आयोज की कड़ी में 12 मई को वार्ड क्रमांक 7 बखरूपारा का शिविर गणेश मंदिर प्रांगण, वार्ड क्रमांक 8 महावीर चौक का शिविर जगदीश मंदिर प्रांगण और वार्ड क्रमांक 9 जगदीश मंदिर का शिविर बुधवारी बाजार प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 13 मई को वार्ड क्रमांक 13 कुम्हारपारा का शिविर नाच मंडली कुम्हारपारा में, वार्ड क्रमांक 14  साकड़ीबेड़ा का शिविर नाच मंडली साकड़ीबेड़ा और वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई वार्ड का शिविर नाच मंडली डुमरतराई में आयोजित किया जायेगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने  बताया कि राशन कार्ड और  पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने वाले आवेदक अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, यदि आधार नहीं है तो परिचय पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो, परिवार के मुखिया का बैंक पासबुक की छायाप्रति, श्रमिक कार्ड यदि हो, 5 एकड़ से कम भूमि होने का पटवारी ने  जारी प्रमाण पत्र शिविर में लेकर आये।