विद्युत की समस्याओं के निराकरण के लिए दूरभाष नंबर जारी

Posted On:- 2022-05-08



नारायणपुर (वीएनएस)।  जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर विद्युत विभाग ने विद्युत संबंधी शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निराकरण  के लिए दूरभाष नंबर जारी किये गये है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड नारायणपुर के कार्यपालन अभियंता मिलिंद पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत संबंधी समस्या होने पर दूरभाष नंबर 07781-252240 अथवा मोबाइल नंबर 62695-07710 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी प्रकार छोटेडोंगर क्षेत्र की समस्या के लिए 62612-38007, ओरछा मुख्यालय की समस्या के लिए 94241-54119 पर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।