रायपुर (वीएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सभी पर्यावरण स्वीकृति को राजपत्र भारत के राजपत्र असाधारण, भाग 2 खण्ड़ 3 उपखण्ड़ 2, संख्या 1720, दिनांक 12.04.2022 के द्वारा 30 वर्ष या खनिज पट्टे वैधता अवधि के लिये मान्य कर लिया गया है। जिसे सम्पूर्ण प्रदेश में लागू करवाने वन एवं पर्यावरण विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर से चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल नें मुलाकात की। जिसपर मंत्री अकबर राजपत्र के दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागू करने का आश्वासन दिया।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गौण खनिज खदानों में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सभी पर्यावरण स्वीकृति जिसके अंतर्गत खनन परियोजनाओं के लिए दी गई पूर्व पर्यावरण मंजूरी, समय समय पर, अधिकतम तीस वर्ष, जो भी पहले हो, के अधीन, सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित और नवीनीकृत खनन योजना में निर्धारित परियोजना जीवन के लिए मान्य होगी।
र्यावरण स्वीकृति के अंतर्गत पर्यावरणीय सुरक्षा के मापदंडों की मजबूती को सुनिश्चित किया जा सकेगा ताकि भविष्य में औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण के मध्य सन्तुलन बना रहे। इसी तारतम्य में चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल मंत्री अकबरसे मुलाकात कर राजपत्र के दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागु करवाने ज्ञापन सौंपा।