ससुराल सिमर का' की एक्ट्रेस को मिली रेप की धमकी, पुलिस से मांगी मदद

Posted On:- 2022-05-08



मुंबई (वीएनएस)। 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) और 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) जैसे सीरियल्स में नजर आईं एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस का आरोप है कि एक अनजान शख्स ने पहले उनकी कार में टक्कर मारी और बाद में गाली गलौज करते हुए उनका रेप करने  की धमकी दी। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में आपबीती साझा की है।

माही ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "इस शख्स ने मेरी कार को टक्कर मारी, मेरे साथ बदसलूकी की और मुझे रेप की धमकी दी। उसकी पत्नी भी आक्रामक हो गई थी। मुंबई पुलिस इस आदमी को खोजने में मेरी मदद करे, जिसने हमें धमकी दी है।"

मुंबई पुलिस भी हुई सक्रिय

माही ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने अपने साथ बदतमीजी करने वाले व्यक्ति की कार का नंबर रिकॉर्ड किया है। वहीं, माही विज के ट्वीट का जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, 'आप किसी पास वाले पुलिस स्टेशन पर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें।' इसके बाद माही ने मुंबई पुलिस के इस ट्वीट का हवाला देते हुए बताया कि वह वर्ली स्टेशन गई थीं, जहां उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया।