मुझे हमेशा लगता है, आप यहीं कहीं हैं मेरे आस पास...

Posted On:- 2022-05-08



रायपुर (वीएनएस)। मदर्स डे पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी मात का स्मरण करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सीएम बघेल ने लिखा- 'मुझे हमेशा लगता है, आप यहीं कहीं हैं मेरे आस पास' हैशटैग मदर्स डे। इसके साथ ही सीएम बघेल ने माँ के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक शेर टैग किया है। शेर कुछ इस प्रकार है- मांग लूँ यह मन्नत कि, फिर यही जहाँ मिले... फिर वही गोद, फिर वही माँ मिले। सीएम बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का 7 जुलाई 2019 को निधन हो गया था।