आईपीएल 2022 : बैंगलोर ने दर्ज की सातवीं जीत, हैदराबाद को 67 रनों से हराया, हसरंगा ने झटके पांच विकेट

Posted On:- 2022-05-08



मुंबई (वीएनएस)। आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रनों से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में सिर्फ 125 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। बैंगलोर की तरफ से वनिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके।