रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 मई को प्रदेश में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 6 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब कुल 40 मामले सक्रिय हैं।
राजधानी रायपुर में आज 6 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं रायगढ़- जशपुर से 1-1 नए मामले मिले हैं। शेष 25 जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।