रायपुर (वीएनएस)। विगत वर्षों में मानवसेवा/समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंकज चोपड़ा (प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जैन संगठना) को थीयोफैनी यूनिवर्सिटी, हैती ने रविवार को नई दिल्ली में गोल्ड मैडल के साथ मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। पंकज चोपड़ा जैन समाज के सामाजिक कार्यो में विशेष स्थान रखते है, कोविड के समय किये गये उनके कार्य विशेष सराहनीय रहे है।
पंकज चोपड़ा विगत वर्षों में मानवसेवा/समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था रोटरी इंटरनेशनल, भारतीय जैन संगठना, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, विचक्षण जैन विद्यापीठ, मानव सेवा समिति, छग रत्न शिरोमणि मनोहर स्मृति न्यास, जैनम कोविड हॉस्पिटल से सक्रियता जुड़े है।
विगत वर्षों में मानवसेवा/समाजसेवा के क्षेत्र में उलेखनीय कार्य के लिए थीयोफैनी यूनिवर्सिटी, हैतीने कश्मीर फाइल्स मूवी के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल द्वारा आयरन मैन जनरल देव डोंगरा, कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री की डॉ लता सुरेश, बर्किना फासो, राजदूत मिस्टर कौली बेली, साजिया शोइजै एवं कई अन्य व्यक्तियो की उपास्थि में नई दिल्ली में गोल्ड मैडल के साथ मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। पंकज चोपड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि दिये जाने पर छत्तीसगढ़ जैन समाज के साथ ही, सभी समाजिक संस्थानों ने बधाई दी।