नई दिल्ली (वीएनएस)। आलराउंडर युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी हुए है, इन्होने अपने समय में अपने खुद के दम पर भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। यहां तक साल 2007 के टी 20 और साल 2011 के वर्ल्डकप में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसकी वजह से ही टीम इण्डिया दो बार विश्व चैंपियन बन पाई थी। वही, अब युवराज सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने उस समय खुद को कप्तान न बनाये जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, साल 2007 के टी 20 वर्ल्डकप के समय राहुल द्रविड़ और अन्य सीनियर खिलाडियों ने इस टूर्नामेंट से बाहर होने का फैसला ले लिया था, जिसके बाद युवराज सिंह ही टीम इण्डिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी बचे थे। ऐसे में युवराज को भी लग रहा था की अब 2007 के टी 20 वर्ल्डकप में उन्हें कप्तान बनाया जायेगा।
लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयनकर्ताओ ने कप्तान के रूप में धोनी का नाम घोषित कर दिया। जिसके बाद युवराज सिंह भी शॉक्ड रह गये थे। जबकि उस समय युवराज टीम इण्डिया के उपकप्तान थे, और कप्तान बनने के प्रबल दावेदार भी थे। इसी मुद्दे पर युवराज सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने एक इंटरव्यू में बताया की..
उस समय मुझे कप्तान बनाया जाना था, लेकिन तभी ग्रेग चैपल वाली घटना हो गई, जिसके बाद हमें सचिन और चैपल में से किसी एक को चुनना था। तब मैंने अपने साथी को चुना। और तब ये बात BCCI के कुछ अधिकारीयों को चुभ गई। जिसके बाद सेलेक्टर्स ने किसी को भी कप्तान बनाना सही समझा, लेकिन मुझे कप्तान नहीं बनाया ।
युवराज ने आगे बताया की उस समय वीरेंद्र सहवाग भी सीनियर खिलाड़ी थे, तब एक इंग्लैंड दौरे पर कप्तान रविन्द्र जडेजा और उपकप्तान मैं था। इसलिए मैं ही कप्तान बनने का दावेदार था। फिर भी ये फैसला मेरे खिलाफ गया। लेकिन मुझे अब भी कप्तान न बनने का कोई अफ़सोस नहीं है।
वैसे आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानो में से एक हैं। इनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ICC द्वारा आयोजित तीनो ट्रॉफी पर विजय पाई है। और अपने इस प्रदर्शन से आपना और अपने देश का नाम दुनिया में रौशन किया है।