एसपी पटेल ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Posted On:- 2022-05-09



कोरबा (वीएनएस)। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 2 चार पहिया अर्टिगा वाहन प्राप्त हुए हैं। उक्त वाहनों को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों वाहन अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी जिनका नाम हाईवे पेट्रोलिंग 1 और हाईवे पेट्रोलिंग 2 रखा गया है। हाईवे पेट्रोलिंग 1 बांगों से मोरगा के बीच एवं हाईवे पेट्रोलिंग 2 कटघोरा से पाली के बीच चलेगी। हाइवे पेट्रोलिंग 1 का संपर्क नंबर -9479283354 व हाइवे पेट्रोलिंग 2 का संपर्क नंबर 9479281361 रहेगा।

पेट्रोलिंग वाहन के चलने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इस वाहन में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। साथ ही सड़क जाम की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलेगी । दोनों वाहन 24 घंटे चलेंगे, जिनमें 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 1 प्रधान आरक्षक 1 आरक्षक व 1 आरक्षक ड्राइवर की तैनाती की गई है।