रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनेंगे। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की। नगरीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण स्थल का नाम कृष्ण कुंज होगा। आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज में वृक्षों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।