नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना ने सोमवार उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया और न्यायाधीश न्यायमूर्ति जमशेद बी पार्दीवाला को पद की शपथ दिलाई। उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति से पहले श्री धुलिया गुआहाटी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश जबकि श्री पार्दीवाला गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। इसके साथ ही उच्च्तम न्यायालय में न्यायाधाीशों के सभी 34 पदों पर नियुक्तियां कर गई है।