मुंबई (वीएनएस)। IPL 2022 MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आज मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच इन दोनों टीम के बीच इस सीजन दूसरा मुक़ाबला हैं, पहला मैच 6 अप्रैल को खेला गया था, जिसमे KKR ने MI को 5 विकेट से हराया था।
अंक तालिका की बात करें, दोनों टीम की तो एमआई 2 मैच जीत कर अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है, जबकि कोलकाता की टीम 4 मैच जीत कर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। अगर दोनों टीम के पिछले मुबाकले की बात करे, तो कोलकाता को लखनऊ के विरूद्ध 75 रन से हार का सामना करना पड़ा है, जबकि मुंबई ने गुजरात की टीम को 5 रन से हराया था। आज का यह मैच अंक तालिका की निचली दोनों टीमों के बीच दिलचस्प होने की उम्मीद है।
मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के 10 मैचों में चार अंक हैं। वह अधिक से अधिक 12 अंक तक पहुंच सकती है जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 12 अंक हैं जबकि तीन अन्य टीम के 16 और 14 अंक हैं।
नये कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में केकेआर को शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसके 11 मैचों में आठ अंक है। वह बाकी बचे तीन मैच में अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकता है लेकिन इससे भी उसकी चौथे स्थान पर रहने की गारंटी नहीं दी जा सकती। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दोनों टीम यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक दूसरे को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेंगी। दोनों टीम की निगाह अब अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने पर टिकी रहेगी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नीतीश राणा, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, टिम साउथी, शिवम मावी।