विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Posted On:- 2022-05-09



राष्ट्रीय कृषि विस्तार व प्रौद्योगिकी मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कोण्डागांव (वीएनएस)। रविवार को कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम की ओर से कृषि सिंचाई योेजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें उन्होंने मुलमुला, नेवता, बफना, फरसगांव बेड़ा, खूटडोबरा, कोकोड़ी एवं खड़का में वाटर शेड विकास अंतर्गत पचरी निर्माण, नाली निर्माण, सोख्ता पीट निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने नेवता एवं मुलमुला में ग्रामीणों को कृषि व इससे संबंधित नवीन प्रौद्योगिकी से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राष्ट्रीय कृषि विस्तार व प्रौद्योगिकी मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके द्वारा शासन का उद्देश्य गांवों में उन्नत आधुनिक कृषि के माध्यम से उत्पादन में वृद्धि कर कृषकों की आय में वृद्धि करना है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, कोण्डागांव जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पोयाम, भागवत पटेल, भारत देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व कृषक सम्मिलित हुए।